शुगर मिल के शीरे से मछलियां मरी
धामपुर। गांव मोहड़ा निवासी यूसुफ पुत्र मोहम्मद अली ने एसडीएम से शिकायत में बताया कि उसे गांव मोहड़ा में मछली पालन के लिए पट्टा आवंटित हो रखा है। यूसुफ के अनुसार तालाब में करीब 15 लाख की मछली पाली जा रही थीं। आरोप है कि मंगलवार की रात धामपुर शुगर मिल ने केमिकल युक्त शीरा तालाब में डाल दिया। जिससे उसके तालाब की करीब 15 लाख की मछलियां मर गई। पीड़ित को लाखों का नुकसान हो गया। पीड़ित ने एसडीएम से जांच कर शुगर मिल से मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीएम ने पुलिस को जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।