फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाला गिरने से मौसम सर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। पाला पड़ने से कालागढ़ क्षेत्र का मौसम सर्द हो गया है। वहीं चारे व गेहूं की फ़सल को लेकर किसानों में चिंता है। बुधवार की सुबह कालागढ़ क्षेत्र में अचानक मौसम में सर्दी बढ़ गई। ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ गई जिससे कालागढ़ में सुबह आठ बजे तक तापमान सिर्फ 8 डिग्री सेल्सियस बना रहा। वहीं आर्द्रता 81 प्रतिशत बनी रही। खेतों बगीचों में पौधों आदि पर पाला जमा रहा। किसान कैलाश, मंजीत सिंह, अभय रावत, गंगा सिंह आदि का कहना है कि पाले से खेतों में खड़ी गेहूं की बालों में कीड़ा लगने की आशंका रहती है। जिससे चारे को भी नुकसान हो सकता है। उधर रामगंगा बांध क्षेत्र में नदी की घाटी में भी सर्दी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें