फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब और मीट की दुकान रखें बंद : उदय प्रताप

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब, मीट की दुकानें रहेंगी बंद
विज्ञापन

स्योहारा। थाना प्रभारी निरीक्षक ने महाशिवरात्रि त्योहार पर कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क किनारे शराब और मीट की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी अवस्था या दबाव में समझौता नहीं किया जाएगा। मछली, अंडा और शराब की दुकान खुली मिलने पर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सोमवार को थाना परिसर में अमन कमेटी की बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी त्योहार मिलजुल कर मनाएं। उन्होंने व्यापारियों से दुकान का सामान अंदर ही रखने की अपील की। पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील ने शिवरात्रि पर शिविरों में पेयजल और सफाई व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। व्यापारी नेता अरुण कुमार वर्मा ने कहा नगर क्षेत्र के हिंदू मुस्लिम को एक-दूसरे की तरफ से कभी कोई परेशानी नहीं होती है। चौधरी फहीमउर्रहमाम ने कहा कि हम शुरू से ही कावड़ यात्रा का सहयोग करते आ रहे हैं। बैठक में शहर इमाम मौलाना कामिल अंसारी, डॉ. राजबहादुर शर्मा, भाजपा नेता डॉ. विनीत देवरा, शैंकी रस्तोगी, असजद चौधरी, डॉ. यज्ञदत्त गौड़, अदनान, उस्मान, किशनलाल आरोड़ा, भाजपा नेता मनोज भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें