पीआरडी जवान के परिजनों को दस लाख मुआवजे की मांग
बिजनौर। पीआरडी जवानों ने सड़क हादसे में मरे साथी भारत सिंह के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में बताया कि गांव नायक नंगला निवासी भारत सिंह पीआरडी जवान थे। एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। कहा कि मृतक के परिजनों को भारत निर्वाचन आयोग की नियामावली के अनुसार दस लाख रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को पीआरडी विभाग में नियुक्त करने की मांग की। इसके अलावा पीआरडी जवानों को ट्रैफिक व्यवस्था में लगाने की भी मांग की। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने उनकी ड्यूटी भत्ते के लिए 125 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। मांग पूरी न होने पर विकास भवन में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। इस दौरान कावेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सीताराम, यादराम सिंह, रामप्रसाद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कपिल सिंह, राजेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।