रविदास लीला में रविदास जन्म का मंचन हुआ
चंदक। गांव खुड़ाहेड़ी में संत शिरोमणि गुरु रविदास विकास समिति की ओर से रविदास लीला का मंचन किया गया। शनिवार की रात रविदास जी के पिता राहू जी और नारद मुनि की वार्ता, रविदास जन्म, गुरु रामानंद से शिक्षा ग्रहण करने का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मन मोह लिया। श्री रविदास समिति अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि 19 फरवरी तक रविदास लीला का मंचन किया जाएगा। इसी दिन दिन जलूस व झांकी निकाली जाएगी। इस दौरान भारी पुलिसबल तैनात रहेगा। ग्राम प्रधान धनीराम, भोगेंद्र, शेरसिंह, श्यामलाल, महिपाल, शिवराज आदि रहे।