फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कल्याण समिति ने 125 बुग्गियों पर लगवाए रिफ्लेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कल्याण समिति ने 125 बुग्गियों पर लगवाए रिफ्लेक्टर
विज्ञापन

बिजनौर। नगर कल्याण समिति की ओर से रात में होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए चीनी मिल परिसर में 125 बुग्गियों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए।
रविवार को संरक्षक मीना बख्शी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बिजनौर चीनी मिल परिसर में एकत्र हुए और 125 बुग्गियों पर रिफ्लेक्टर लगाए। उन्होंने कहा कि बुग्गियों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने से रात के समय अकसर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। अधिकांश बुग्गी चालक अपनी बुग्गियों में गन्ना भरकर रात में ही मिल गेट पर आते हैं। बुग्गियों पर रिफ्लेक्टर न होने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए समिति ने यह कदम उठाया है। इससे बुग्गी चालक भी सुरक्षित रहेंगे और अन्य वाहनों को भी दूर से ही पता चल जाएगा। बताया कि इससे पूर्व भी समिति ने चीनी मिल परिसर में बुग्गियों पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम किया था। दूसरे चरण में 125 बुग्गियों पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम किया गया है। इस अवसर पर डा. नीता सिंह, अनिता चौधरी, राजीव कुमार अग्रवाल, छवि कौशल, नीरा अग्रवाल, रितेश भटनागर, संजीव राणा, राहुल कुमार, शोभा रानी, विक्रांत, गुलजार, बिजेंद्र, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें