नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प
नजीबाबाद। भाजपाइयों ने भाजपा के मिशन 2019 को सफल बनाने और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए मेरा परिवार, भाजपा परिवार कार्यक्रम को गति देने का संकल्प लिया। भाजपाइयों ने नकुल अग्रवाल के घर पर भाजपा का ध्वज और स्टीकर लगाकर कार्यक्रम का आगे बढ़ाया। रमेश सिंह, कुमुद कुमार, अजय माहेश्वरी, कमल सैनी, तरुण राजपूत, चौधरी ईशम सिंह, डॉ. रितेश ने नकुल अग्रवाल के घर पर भाजपा का झंडा और स्टीकर लगाया। भाजपाइयों ने सरकार जन कल्याण नीतियों और योजनाओं की चर्चा की। मुकुल रंजन दीक्षित, दिनेश वर्मा, कलवा शेख मंसूरी, आशु अग्रवाल, अभिषेक, शुभम ग्रोवर, राजन टंडन गोल्डी, शैलेंद्र गुप्ता उर्फ शैली, डॉ. आमोद अरोड़ा, राघव वशिष्ठ, उदय चौधरी, बिट्टू, नमन गुप्ता, रामपाल सिन्हा, सचिन राजपूत, हिमांशु राजपूत, आरएस निराला, सत्य प्रकाश राजपूत, जीत तनेजा, रोहित महेंद्रा मौजूद रहे।