फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के लिए चार फरवरी दोपहर 12 बजे तक का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान के लिए चार फरवरी तक का अल्टीमेटम
विज्ञापन

बिजनौर। आजाद किसान यूनियन के साथ प्रशासन की वार्ता शनिवार को फिर विफल हो गई। किसानों ने वेव ग्रुप के पिछले साल के पेराई सत्र या नए साल के पेराई सत्र के समस्त गन्ना भुगतान का प्रस्ताव प्रशासन के सामने रखा है। भुगतान कराने के लिए जिला प्रशासन को चार फरवरी को दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया है। समय से भुगतान न होने पर कलक्ट्रेट में सामूहिक आत्मदाह की बात को दोहराया है।
विज्ञापन

एसडीएम बृजेश कुमार व गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने किसानों से कलक्ट्रेट में वार्ता की। वार्ता करीब एक घंटे तक चली, लेकिन कोई हल नहीं निकाला। आजाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन के सामने वेव ग्रुप के पिछले पेराई सत्र या वर्तमान पेराई सत्र का समस्त गन्ना भुगतान कराने का प्रस्ताव रखा। अधिकारियों से कहा गया कि इनमे से कोई भी साल का समस्त गन्ना भुगतान मिलों से करा दिया जाए तो किसान आत्मदाह नहीं करेंगे। राजेंद्र सिंह के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों ने भुगतान के संबंध में मिल वालों से बैठक करने की बात कही है। मिल वाले तो पहले से ही भुगतान से हाथ खड़े कर चुके हैं। राजेंद्र सिंह के अनुसार जिला प्रशासन अब 11 फरवरी तक का समय मांग रहा है। लेकिन अब किसान भुगतान के लिए किसी का इंतजार नहीं करेंगे। जिला प्रशासन को चार फरवरी को दोपहर 12 बजे तक समय दिया गया है। 12 बजे तक भुगतान नहीं मिला तो किसान कलक्ट्रेट में चिता बनाकर सामूहिक आत्मदाह करेंगे। एसडीएम ने पूरी स्थिति से आला अधिकारियों को बता दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, संजीव सिंह, हाजी शकील, नेपाल सिंह, मनोज, शीशराम सिंह, रघुराज सिंह, पीतम सिंह, महेंद्र सिंह आदि किसान मजदूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें