बकाया गन्ना भुगतान न होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहा किसान
चांदपुर। भाकियू का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर तहसील पर चल रहे धरने पर वक्ताओं ने कहा कि गन्ना भुगतान न होने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। मंगलवार को तहसील पर किसानों के चल रहे धरने के 28वें दिन वक्ताओं ने गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर काफी रोष है। चौधरी रामपाल सिंह की अध्यक्षता व खुशपाल सिंह के संचालन में चले धरने पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार व चीनी मिल प्रबंधन की मिली भगत के कारण ही किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है जिससे किसानों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। वक्ताओं ने शीघ्र गन्ना भुगतान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। धरने पर चौधरी लुधियान सिंह, चौधरी कुलदीप सिंह, शीशपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, हुकुम सिंह, दलेल सिंह, भोपाल सिंह, कल्याण सिंह, तेजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।