फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

हल्दौर। गांव खासपुरा-पैजनियां के बीच सरकारी नलकूप के पास कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। शनिवार को कस्बा स्योहारा निवासी मोमिन अहमद (45) किसी काम से बिजनौर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। गांव पैजनियां-खासपुरा के निकट स्थित सरकारी नलकूप के पास पहुंचने पर कार और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इससे मोमिन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार मेरठ ले जाते समय मोमिन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा का कहना है कि परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें