फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित होने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षित होकर देश के विकास में दें योगदान
विज्ञापन

हल्दौर । गहलौत कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के गांव फड़ियापुर उर्फ ईस्सापुर में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन सर्व शिक्षा अभियान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज चेयरमैन मानव मनोहर गहलौत ने मां सरस्वती व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सभी को शिक्षित होकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर स्वयं सेवकों ने गांव में रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने छात्र-छात्राओं को बताया कि सर्व शिक्षा अभियान भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसके तहत 14 साल के बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा के प्रावधान को मौलिक अधिकार बनाया गया है। उजाली के माध्यम से ग्रामीणों को अपने बच्चे स्कूल में भेजने के लिए संदेश दिया कर दिया। कार्यक्रम में डा.विजयवीर सिंह, कामिनी राजपूत, नवनीत कुमार, आकाश कुमार, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें