दोस्त के साथ रिश्तेदारी में गए युवक की मौत
हल्दौर। गांव फड़ियापुर निवासी प्रशांत कुमार देहरादून में टेंट की दुकान पर काम करता है। परिजनों के अनुसार प्रशांत की देहरादून के मोहल्ला दीपनगर निवासी दीपक कुमार (25) की दोस्ती हो गई थी। सोमवार को दीपक अपने दोस्त प्रशांत के साथ उसकी एक रिश्तेदारी में तेहरवीं में शामिल होने गया था। सोमवार को दीपक और प्रशांत थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव दर्गोपुर नंगली आया था। दोनों वापस फड़ियापुर चले गए। परिजनों ने बताया कि रात में अचानक दीपक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए हल्दौर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां के चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दीपक के परिजनों ने पुलिस से किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा का कहना है कि दोनों पक्ष इस मामले में कार्रवाई नहीं चाहते। परिजन बिना कुछ कार्रवाई किए शव को अपने साथ देहरादून ले गए।