फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन थाना प्रभारी हटाए, कई के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन थाना प्रभारी हटाए, कई के कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी उमेश कुमार ने नगीना देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह को बढ़ापुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। बढ़ापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह को जनसूचना सैल का प्रभारी बनाया है। अफजलगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी को किरतपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। किरतपुर के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र को एसपी का वाचक बनाया गया है। आईजीआरएस के प्रभारी तेजेंद्र सिंह यादव को अफजलगढ़ थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। धामपुर की कस्बा चौकी के प्रभारी अनुज कुमार तोमर को नगीना देहात का थानाध्यक्ष बनाया है। शिवाला कलां के थानाध्यक्ष अमन सिंह को हटाकर एसपी का वाचक बनाया है। एसपी के वाचक सतेंद्र सरोहा को शिवाला कला का थानाध्यक्ष बनाया है। दरोगा प्रवीण कुमार को नगीना देहात से थाना नूरपुर, अमित कुमार शर्मा को नूरपुर से नगीना देहात धर्मेंद्र सिंह को नूरपुर की दौलतपुर चौकी से थाना शेरकोट बिजनौर की आबकारी चौकी के प्रभारी पवन कुमार को प्रभारी साइबर सैल बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें