दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने की अपील
बिजनौर । उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने आठ व नौ जनवरी को राष्ट्रीय आह्वान पर होने वाली हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।
सोमवार को विकास भवन सभागार में महासंघ की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय आह्वान पर महासंघ आठ और नौ जनवरी को विकास भवन प्रांगण में धरना प्रदर्शन करेगा। इसमें कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की गई। जिलाध्यक्ष के अनुसार शासन से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने, सातवें वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन 26 हजार कराने, संविदा व आउट सोर्सिंग व्यवस्था बंद कर नियमित नियुक्तियां कराने, राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगी कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के संबंध में 25 अक्तूबर 2018 को जारी किया गया शासनादेश वापस लेने की मांग की गई। इस अवसर पर मंडलीय मंत्री सनी तोमर, ओमप्रकाश यादव, अभिषेक रोड़ आदि शामिल रहे।