सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का शुभारंभ
कोतवालीदेहात। मिलेनियम पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव मनाया गया। विद्यालय की प्रबंधिका मीना सिंह, भूतपूर्व प्रधान इश्तियाक, प्रधानाचार्य अजय कुमार, उपप्रधानाचार्या शालिनी चौहान, अभिषेक आदि उपस्थित रहे। मीना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर फीता काटा और गुब्बारे आकाश में उड़ाकर खेलों का शुभारंभ किया। कक्षा सात और आठ की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अमन ने संचालन किया। सभी खेल सदन के अनुसार हुए। उमेश के निर्देशन में अनेक प्रकार की दौड़, ऊंची कूद, सामूहिक पीटी का आयोजन किया गया। अबुल कलाम, सतेंद्र कुमार, अब्दुल कादिर, गजेंद्र, नरेंद्र का योगदान रहा।