फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति कुंज गायत्री परिवार की टोलियां बनाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
शांति कुंज गायत्री परिवार की टोलियां बनाईं
विज्ञापन

बिजनौर । गायत्री शक्ति पीठ पर बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए शांति कुंज गायत्री परिवार के जिले भर से आए सदस्यों की टोलियां बनाई गई । साथ ही गायत्री शक्ति पीठ पर इस संबंध में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में बरेली शक्ति पीठ से आई टोली ने प्रयागराज महाकुंभ में शांति कुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। टोली नायक डा.धर्मवीर सिंह ने बताया कि कुंभ में परमपूज्य गुरुदेव द्वारा लिखित साहित्य का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा गायत्री महायज्ञ भी किया जाएगा। गायत्री परिवार की जिला संयोजक सुधा राठी ने बताया कि गोष्ठी में जिले भर से आए गायत्री परिजनों की कुंभ में जाने के लिए टोलियां बनाई गईं हैं। गोष्ठी में टोली के सहनायक कड़ेराम, ढ़ाकन लाल, भूदेव शर्मा, सोहनलाल के अलावा जिले से आए सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, सोमेश्वर दत्त शर्मा, डा.राधेश्याम शर्मा, हुक्म सिंह शास्त्री, नरेश सैनी, नरेश कुमार, उदयभान सिंह, महेंद्र पाल सिंह, रणधीर सिंह, करन सिंह, लालेंद्र सिंह, बीना राठी, सुदेश सिंह, बिजेंद्र सिंह, समर सिंह समेत अनेक परिजनों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें