फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

फोटो-3
बिजनौर। कोतवाली शहर के गांव आदोपुर निवासी सुमित्रा देवी ने उसके पति के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में एसपी कार्यालय में ज्ञापन दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी। सुमित्रा देवी ने पत्र में बताया कि 19 नवंबर को उनके पति कुंवर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसने आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। सभी नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोप लगाया कि नामजद आरोपी उसकी व उसके परिवार वालों की एक माह के अंदर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने 20 दिसंबर तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें