फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें नगरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें नगरवासी
विज्ञापन

बिजनौर। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नगर पंचायत झालू की ओर से नगर में रैली निकालकर लोगों को सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रेरित किया गया।
मंगलवार को झालू में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष शहजाद अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मोहल्ला इस्लामाबाद, कानूनगोयान, सादात, महाजनान, मिर्दगान, चौधरियान आदि से होते हुए रामलीला मैदान पर जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर शहजाद अहमद ने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी केवल पंचायत की ही नहीं है। बल्कि हर नगरवासी का दायित्व है। सभी लोग स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें। जिससे भारत को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाया जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक अनुज अग्रवाल, अनिल कुमार, पंकज कुमार, नवेद अहमद, फहीम अहमद, आशिक अहमद, नवाब अहमद, अमित कुमार, नफीस अहमद, मुल्ला निसार, जमील अहमद, खुशनूद , फरमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें