कालागढ़। कालागढ़ में वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत वन विभाग और स्कूली बच्चों ने संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली। एक अक्तूबर से मनाए जाने वाले वन्यजीव सप्ताह के पहले दिन सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर के स्कूली बच्चे, अध्यापक, वन विभाग के कर्मचारी वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां वन्यजीव संरक्षण सप्ताह की शुरुआत की गई। वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने वन, वन्यजीवों व पर्यावरण संरक्षण बनाने में सहयोग की अपील की। वन एवं वन्यजीव संरक्षण विषय पर काव्य पाठ किया गया। इसके बाद रैली नई कालोनी के मुख्य मार्ग से होकर कालागढ़ रामनगर मोटरमार्ग पर पहुंची। रैली में दयाशंकर चौरसिया, शादाब आलम के अलावा स्कूलों के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह व जगदीश सिंह शामिल रहे।