रोडवेज की चपेट में आकर युवती घायल
शेरकोट। हाईवे पर उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्राम खेड़का थाना कोतवाली देहात निवासी रिहाना पुत्री मुन्ना सोमवार को बाइक से अपनी बहन की सुसराल भूतपुरी से घर वापिस लौट रही थी। हरेवली चौराहे के पास उसकी बाइक टनकपुर डिपो की बस की चपेट में आ गई। बस धामपुर की ओर से अफजलगढ़ की तरफ जा रही थी। युवती को सड़क पर गिरा देख आसपास की भीड़ एकत्र हो गई। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उसे धामपुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर किया गया। बस लेकर मौके से भाग रहे चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर, पुलिस ने जांच कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। उधर एसओ पंकज तोमर का कहना है कि जांच कर कड़ी कार्रवाई होगी।