फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा अमरनाथ बर्फानी की गुफा देखने उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। सैदनगली शिव शक्ति सेवा समिति के तत्वधान में कस्बे में स्थित मां संतोषी माता के मंदिर में सोमवार को झांकियां सजाई गई। जिसमें बाबा अमरनाथ बर्फानी गुफा में शिवलिंग के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। बाद में भंडारे में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

कस्बे में मां संतोषी माता के मंदिर में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी सोमवार को शिव शक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भाग लिया। सुबह हवन के बाद भंडार का कार्यक्रम शुरू किया गया। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था पूरे दिन मंदिर में भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। यहां सजाई गई झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अमरनाथ बाबा की झांकी के अलावा बाबा अमरनाथ बर्फानी की बर्फ की गुफा कई फीट ऊंचे बर्फ के शिवलिंग व अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों को सजाया गया। जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। समिति के कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि यह भंडारा 11 वां भंडारा है जो लगातार ग्यारह वर्षों से चलता चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें