अमरोहा। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने प्राथमिक विद्यालय गुरेठा खादर का निरीक्षण किया। मौके पर मिड डे मील की जांच कर तैयार रोटी और सब्जी का नमूना जांच के लिए भरा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुरेठा खादर तहसील हसनपुर से भी मिड-डे-मील के अंतर्गत तैयार किए जा रहे रोटी और सब्जी का नमूना जांच के लिए लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि चारों नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं। अग्रिम कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्ति की बाद की जाएगी। आईईसी के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुरेठा खादर में 38 छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्हें मिलावट पहचानने और बचाव के तरीके बताए गए।