फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मनाई विश्वकर्मा जयंती
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने हवन पूजन किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्कूल कॉलेजों में भी भगवान विश्वकर्मा का नमन किया गया। श्री विश्वकर्मा सेवा समिति की ओर से नगर में शोभायात्रा निकाली गई।
सोमवार को श्री विश्वकर्मा सेवा समिति ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली। यात्रा मोहल्ला जाटान से शुरू हुई, जिसमें शिव पार्वती, भगवान विश्वकर्मा, राधा कृष्ण, देश के शहीदों, काली मां सहित कई झांकियां शामिल रहीं। इस मौके पर समिति के संस्थापक कृष्ण कुमार धीमान, अध्यक्ष रामपाल धीमान, धर्मवीर धीमान, अशोक कुमार, अनिल शर्मा, जगदेव धीमान, जितेंद्र धीमान, रामनाथ धीमान, अनिल धीमान आदि मौजूद रहे। वहीं, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में अनिल शर्मा के निर्देशन में वंशिका, साक्षी, नैना, कंचन अंजलि आदि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

आरबीडी कॉलेज में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बनाई गई। प्राचार्या डॉ. विदुषी भारद्वाज, कॉलेज के स्टाफ ने विश्वकर्मा जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। वक्ताओं ने उन्हें विज्ञान, तकनीकी और शिल्पकला का अधिष्ठाता बताया। डॉ. सुनैना, डॉ. आबिदा, रंजनी बंसल, डॉ. शकीला आदि ने विचार रखे। कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक उमेश कुमार गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। छात्र छात्राओं ने पूजा की। वक्ताओं ने विश्वकर्मा के गुणों का व्याख्यान किया। कार्यक्रम में खड़ग सिंह, रामअवतार, प्रदीप शर्मा, रोहित चौधरी, निशा चौधरी, निधि विश्नोई, लोकेश अग्रवाल, डॉ. शमीम अख्तर आदि ने विचार रखे।
परिषदीय स्कूलों में भी भगवान विश्वकप्तर्मा की जयंती मनाई गई। प्राथमिक विद्यालय तिमरपुर में शिक्षिका अनिता रानी, मनोरमा, अंजू डी सिंह, रचना आदि ने विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बच्चों को उनके बारे में जानकारी दी गई। संकुल केंद्र धर्मनगरी में संकुल प्रभारी ताजवीर सिंह की देखरेख में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। शिक्षक सुशील शर्मा, तारिक अलीम, नरेश पाल आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय इटावा, काजीवाला, इस्लामपुरदास, चांदपुर फेरू आदि स्कूलों में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।

विश्वकर्मा जयंती पर किए गए हवन पूजन के कार्यक्रम
बेगावाला। किसान इंटर कॉलेज मंडावली में प्रधानाचार्या डॉ. सुनीति त्यागी की देखरेख में भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। प्राथमिक स्कूल मंडावली प्रथम में भी विश्कर्मा जी को याद किया गया। बीआरसी जमालपुर पठानी में वरिष्ठ एबीआरसी आदर्श कुमार गुप्ता, एबीआरसी प्रशांत सिंह की देखरेख में भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। ग्राम पेदा में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुनील राणा ने विश्वकर्मा के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर होरी लाल धीमान, बाबू राम धीमान, दयाराम धीमान, आनंद धीमान, मायाराम धीमान आदि ने विचार रखे। बीआईटी के प्रांगण में विश्वकर्मा पूजन के आयोजन किया गया। डायरेक्टर डॉ. एच डी शर्मा, सहायक डायरेक्टर डॉ. राघव मेहरा, डीन एडमिशन डॉ. पुष्पनील वर्मा, डॉ. आदित्य शर्मा ने विश्वकर्मा के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वहीं, वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में कॉलेज की मैकेनिकल वर्कशॉप में विधि-विधान से हवन आयोजन किया गया। हवन में कॉलेज की चेयरपर्सन सुदेश सिंह मुख्य यजमान रहीं। कार्यक्रम में शिवम राजपूत, अमित कुमार, धर्मवीर सिंह, पूजा चौहान, शिवम कुमार, आशुतोष चिकारा, विपिन कुमार, विशाल राजपूत, सुजीत तोमर, वैशालिनी, विनीत कुमार, प्रिंस चौधरी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने हवन में दीं आहुतियां
स्योहारा। चीनी मिल में शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कर्मचारियों ने नए वस्त्र पहनकर, औजारों एवं मशीनों की पूजा की। प्रसाद वितरण कर कार्य में सफलता की कामना की। चीनी मिल में मुख्य पूजा का आयोजन वर्कशॉप में किया गया। पंडित मुकेश द्विवेदी ने हवन कराया। यजमान इंजीनियर मुकेश पटेल, अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह, अधिशासी उपाध्यक्ष तकनीकी पीसी श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर कर्मचारी नीरज प्रजापति ने विजेंद्र उनियाल को पगड़ी बांध कर उस्ताद की उपाधि से सम्मानित किया। हरवंशा सिंह विश्वकर्मा, महेश परिहार, राजेंद्र पुष्पक, सुरेंद्र पुष्पक, रोहिताश, आसिफ मोहम्मद आरिफ, सरदार गुरुमुख सिंह, सुरेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे। चीनी मिल की डिस्टलरी यूनिट पावर प्लांट तौल कांटे पर भी शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें