धामपुर। खंड शिक्षा अधिकारी योगेशपाल सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र के कई प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूलों में पंजीकृत बच्चों की तुलना में अपेक्षा से कम बच्चे पाने पर बीईओ ने असंतोष जताया। स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को हिदायत दी कि स्कूलों में बच्चेे शत प्रतिशत उपस्थित रहने चाहिए। जिना स्कूलों में अपेक्षा से कम बच्चे मिलेंगे। ऐसे स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई होगी। बीईओ के निरीक्षण से शिक्षकों में हड़कंप मच गया।
बीईओ ने बताया कि उनके द्वारा मुहम्मदुपुर सुल्तान के प्राइमरी का निरीक्षण किया। शिक्षक सभी मौजूद मिले। इस विद्यालय में कुल 56 बच्चे पंजीकृत हैं, पर मौके पर केवल 29 ही उपस्थित मिले। हकीमपुरशकर गंज के प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में भी ब्च्चों की संख्या कम पाई गई। तीबड़ी के प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में पंजीकृत बच्चों की तुलना में कम बच्चे पाए गए। बीईओ ने असंतोष जताया है। बीईओ का कहना है कि सभी शिक्षक शासन की मंशा के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करें। बच्चों को मेेहनत से पढ़ाएं। शिक्षक राजनीति को कतई छोड़ दें। हम सभी काम सरकार की मंशा के अनुरूप में बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर होनहार बनाने का है। बीईओ ने इन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को हिदायत दी है कि वह समय से स्कूलों में पहुंचे। मन से बच्चों को पढ़ाए। लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी। बीईओ ने ब्लाक के सभी शिक्षकों, शिक्षा मित्रों , अनुदेशकों को निर्देशित किया है कि वह 20 सितंबर तक हर हाल में मानव संपदा से संबंधित आवेदनों को आन लाइन करा दें। नहीं तो उनके वेतन पर रोक लगवा दी जाएगी। बताया गया कि अधिकारियों की ओर से बार बार अवगत कराने के बाद भी शिक्षक मानव संपदा के आवेदनों को आनलाइन करने में कंजूसी कर रहे है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।