फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर छापे, पांच दवाओं के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर छापे, दवाओं के नमूने लिए
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गांव खारी में चार मेडिकल स्टोर पर छापे मारे। प्रतिबंधित दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिए। शुक्रवार को एसडीएम सदर बृजेश कुमार के नेतृत्व में बिजनौर डीआई आशुतोष मिश्रा, मुरादाबाद डीआई नरेश मोहन दीपक, अमरोहा डीआई राजेश यादव गांव खारी पहुंचे और वहां पर स्थित चार मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। डीआई के मुताबिक इस दौरान इनमें से किसी भी मेडिकल स्टोर से कोई नशीली दवा नहीं मिली। मेडिकल स्टोर संचालक विक्रय बीजक प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसलिए संदेह के आधार पर पांच औषधि के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेज दिए गए। दवाओं के बेचने पर रोक लगा दी गई। आशुतोष मिश्रा के अनुसार रवि मेडिकल स्टोर, सुनील मेडिकल स्टोर, शिव मेडिकल स्टोर, बंगाली मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर पांच दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें