फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानू ने छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीओ को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की बढ़ी दरें और गन्न मूल्य भुगतान न होने पर भाकियू भानु के कार्यकर्ता हुए एकजुट
विज्ञापन

फोटो - 10एनजेडबी04आर
भागूवाला/नजीबाबाद। भाकियू भानू ने भागूवाला बिजलीघर पर धरना देकर बिजली की बढ़ी दरों और गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर रोष व्यक्त किया।
भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने बिजलीघर भागूवाला पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। जिलाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि बिजली की बढ़ी दरों, खाद और बीज पर महंगाई के साथ किसानों को उचित गन्ना मूल्य नहीं मिल पर रहा है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।
विज्ञापन

किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीओ विद्युत निगम विकास कुमार को सौंपा, जिसमें किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने, बिजली की जर्जर लाइनें दुरुस्त कराने, नांगलसोती से चंदक नहर पटरी मार्ग पक्का कराने, किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांगें शामिल हैं। जिलाध्यक्ष वीर सिंह की अध्यक्षता और अजय पाल के संचालन में आयोजित प्रदर्शन में किसानों ने वन क्षेत्राधिकारी विजेंद्र मलिक को भी प्रदर्शन में बुलाकर किसानों की समस्याओं का तत्काल निवारण कराने को कहा। प्रदर्शन में रामकुमार सिंह, मनोज, नसीम, नरेश कुमार, मोनू, निसार, रणधावा सिंह, हरि सिंह, छत्रपाल, गोविंद, राजेंद्र कुमार सहित अनेक किसान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें