फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने मानदेय दिलाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। रोजगार सेवकों ने बीडीओ को ज्ञापन देकर मानदेय दिलाने की मांग की। इस दौरान एक साल से मानदेय नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। गंगेश्वरी विकासखंड के रोजगार सेवकों ने बीडीओ को पत्र सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि अन्य मनरेगा कर्मियों को मानदेय भुगतान किया जा चुका है लेकिन रोजगार सेवकों को एक साल बीत जाने के बाद भी मानदेय नहीं मिला है। रोजगार सेवक मनरेगा के अतिरिक्त सरकार की अन्य योजनाओं में भी सहयोग करते हैं। जैसे बीएलओ, शौचालय निर्माण, बेसलाइन सर्वे, आवास निर्माण, राशन कार्ड सत्यापन आदि में भी कार्य करते हैं। इसके बाद भी कोई मेहनताना नहीं मिल पाता। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान व सचिव मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमशंकर, मोहित त्यागी, सतीश कुमार, राजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, प्रमोद गिरी, करन सिंह, महेश सिंह आदि रोजगार सेवक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें