फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन उन्मूलन पर रैली व संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को कपड़े के थैले बनाने सिखाए
विज्ञापन

नांगलसोती । प्रदेश को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए जागरूकता रैली और संगोष्ठी के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करने अभियान जारी है। लायनेस क्लब संकल्प की सदस्यों ने बच्चों को कपड़े के थैले बनाने के गुुर सिखाकर उनके इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
लायनेस क्लब संकल्प की ओर से हरनाम सिंह स्कूल में पॉलिथीन उन्मूलन पर संगोष्ठी आयोजित की गई । क्लब की रीजन चेयरपर्सन रश्मि गुप्ता, अध्यक्ष नीलम माहेश्वरी ने बच्चों को पॉलिथीन के इस्तेमाल से होने वाले खतरों से अवगत कराते हुए उन्हें कपड़े के थैले प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। सचिव रिंकू जैन, किरन वर्मा के निर्देशन में क्लब की सदस्यों ने बच्चों को कपड़े के थैले बनाने के गुर सिखाए। साथ ही क्लब की ओर से नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर पॉलिथीन उन्मूलन और पर्यावरण जागरूकता के लिए वाहनों पर पोस्टर व बैनर लगाए गए।
विज्ञापन

वहीं, नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या शबाना परवीन के निर्देशन में छात्राओं ने नगर में भ्रमण कर जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने नागरिकों को पॉलिथीन मुक्त समाज का निर्माण करने, पानी की बर्बादी रोकने, पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की सलाह दी। जागरूकता रैली में स्टाफ सहित अनेक छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन


पर्यावरण और पॉलिथीन उन्मूलन पर बनाए आकर्षक पोस्टर
नजीबाबाद। राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.अनामिका के निर्देशन में स्कूूूूली बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों को पर्यावरण और पॉलिथीन उन्मूलन विषय से आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रधानाचार्या ने बच्चों को पॉलिथीन उन्मूलन के लिए अपने परिवार और समाज को जागरूक बनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें