बरुकी। भारतीय किसान यूनियन भानू की बैठक में नहरों में अति शीघ्र पानी छोड़ने की मांग की गई। ग्राम पीपलसाना में आयोजित बैठक में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि इस समय किसानों को सिंचाई की सबसे अधिक आवश्यकता है। किंतु जिले की नहरों में पानी नहीं है। इससे किसानों की फसलें सूख रही हैं। सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है। उन्होंने अति शीघ्र नहर में पानी छोड़ने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता महावीर सिंह पाल तथा संचालन अखिल गुप्ता ने किया। बैठक में वीर सिंह, ओमपाल सिंह, जयप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बलवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, ऋषि पाल सिंह आदि मौजूद रहे।