फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम ने शुक्रवार की शाम अचानक करवट बदली। जिले में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। जिसने गर्मी से थोड़ी राहत दिला दी है।
विज्ञापन

शनिवार को अन्य दिनों के मुकाबले मौसम खुशनुमा रहा। शुक्रवार को दिन में काफी गर्मी का अहसास हो रहा था जोकि, शनिवार को नहीं रहा। गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम अचानक तेज हवाएं चलने लगी। थोड़ी ही देर में बूंदाबांदी हो गई। रात में कई जगहों पर हल्की बारिश भी पड़ी। जिसने ठंड का अहसास कराया। शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले दो दिनों से तापमान बढ़ा हुआ था। वहीं उमस भरी गर्मी का अहसास हो रहा था। उमश भरी गर्मी से ही लोगों ने अंदाजा लगा लिया था कि हल्की बारिश हो सकती है। खैर सभी जगहों पर तो नहीं हुई लेकिन कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी जरूर हो गई। इसने मौसम को खुशनुमा बना दिया। शनिवार की शाम भी आसमान में काले बादल छाए रहे। फिलहाल अभी बारिश होने की आशंकाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि एक या दिन में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें