फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्वेंट स्कू लों की मनमानी पर गुस्सांए अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कान्वेंट स्कूलों की मनमानी पर गुस्साए अधिवक्ता
विज्ञापन

बिजनौर। युवा राष्ट्रीय जाट महासंघ एवं युवा अधिवक्ता क्लब झालू ने सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी के विरोध में पुतला फूंका। अधिवक्ताओं ने स्कूलों की ओर से की जा रही अवैध वसूली पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

युवा राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र ढाका, युवा अधिवक्ता क्लब झालू के अध्यक्ष करीम अहमद के नेतृत्व में अधिवक्ता जजी चौराहे पर एकत्रित हुए। अधिवक्ताओं ने कहा कि आईसीएसई और सीबीएसई से संबद्ध स्कूल अभिभावकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। बोर्ड के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। पुष्पेंद्र ढाका ने डीडीपीएस के प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए और अभिभावकों को धमकाने का आरोप भी लगाया। अधिवक्ताओं ने जजी चौराहे पर सीबीएसई, आईसीएसई और डीडीपीएस के प्रधानाचार्य का पुतला फूंका। स्मार्ट क्लास की फीस न देने पर रिजल्ट रोकने पर भी वक्ताओं ने चिंता जताई। परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम का किए जाने पर खुशी जताई। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, सचिन कुमार, शुभम कुमार, जीशान मलिक, जुलकर नैन, फहीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें