फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीड़ा भारती बिजनौर गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वस्थ समाज के लिए खेलों को बताया जरूरी
विज्ञापन

बिजनौर ।
भगवान हनुमान जन्मोत्सव व क्रीड़ा भारती के स्थापना दिवस पर गोष्ठी आयोजित हुई। खिलाड़ी वंश की स्टेडियम में हुए हादसे के कारण खेल प्रतियोगिताएं नहीं कराई गईं।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई में हुई गोष्ठी में विभाग प्रचारक राजकुमार ने खेल के महत्व व खेलों के विकास के लिए क्रीड़ा भारती द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। कहा कि राष्ट्र के विकास व स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए युवाओं का नियमित रूप से खेलना आवश्यक है। इस मौके पर खेलों से जुड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजेताओं को पुरस्कार में ज्ञान वर्धक पुस्तकें दी गईं। गोष्ठी की अध्यक्षता गणेश ठाकुर व संचालन जनेंद्र कुमार ने किया। क्रीड़ा भारती बिजनौर अध्यक्ष योगेंद्रपाल सिंह योगी ने सभी का आभार जताया। गोष्ठी के अंत में खिलाड़ी वंश की मौत पर दुख जताते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान अरविंद अहलावत, रितेश भटनागर, डा. सुबोधचंद शर्मा, अशोक कुमार, राकेश शर्मा, प्रशांत महर्षि, जितेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, दीपक कुमार, वैद्य अजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें