फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो जागरुकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर जाएंगे, बच्चों को दवा पिलाएंगे...
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए शनिवार को अभिभावकों को जागरूक किया । उनसे आज अपने अपने क्षेत्र के बूथों पर पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को ले जाकर उन्हें पोलियो ड्राप पिलाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय पठानपुरा से पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान जागरूकता रैली का शुभारंभ डॉ. सुशील कुमार, डॉ. राहुल कुमार और डॉ. मो. आजम ने संयुक्त रूप से किया। बीएमसी तिलकराज चांदना के नेतृत्व में निकाली गई रैली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरपालिका परिषद, जामा मस्जिद होते हुए वापस स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल स्कूली बच्चों के घर-घर जाएंगे, उनको दवा पिलाएंगे..., दो बूंद जिंदगी की... नारे लगाते हुए अभिभावकों को जागरूक किया। रैली में शाहजहां परवीन, शहनाज जबी, बी नजमा, प्रतिज्ञा रानी, कुमुद सिंघल, विनीत कुमार, गुलनशीन, शगुफ्ता, मलका परवीन, तरन्नुम सहित कई लोग शामिल थे। इसके अलावा विभिन्न ग्रामीण अंचलों में भी जागरूकता रैलियां निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें