फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया
विज्ञापन

नींदडू़ ।
जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम से संबंधित टीम ने ओडीएफ गांव मटौरामान का मौका मुआयना कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया है।
बुधवार को टीम के सदस्यों ने गांव में बनाए गए 101 शौचालयों का मौका मुआयना किया और ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ने खुले में शौच से होने वाले नुकसान एवं फैलने वाली संक्रामक बीमारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों से सचेत रहने को कहा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक रैली निकाली। जिला स्तरीय स्वच्छता टीम में शीषपाल सिंह, अजय कुमार, राजेंद्र सिंह, दिलावर सिंह, थम्मन सिंह तथा विपिन कुमार शामिल थे। स्वच्छता पर आधारित जन जागरण के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक व ओडीएफ चैंपियन जुगल किशोर, अंगद सिंह, ग्राम प्रधान मोहम्मद फेयाज, हुकम सिंह व रामकिशन सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा। एम ए कंवल जाफरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें