फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएम कालेज की जमीन की पैमाइश को अब नई राजस्व टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। एसडीएम आजाद भगत सिंह ने बताया कि केएम इंटर कालेज की जमीन पर किसी को अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। उनकी ओर से तहसीलदार को पहले अभिलेखों के तहत कालेज की जमीन क ी पैमाइश कर जमीन को सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को तहसीलदार के आदेश पर धामपुर कानूनगो के निर्देशन में लेखपालों की टीम जमीन की पैमाइश करने के लिए गई थी, लेकिन पैमाइश नहीं हो सकी । अब तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक अफजलगढ़ (कानूनगो) के निर्देशन में नई टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि केएम इंटर कालेज की जमीन को नगर की दो महिलाओं ने अपनी बैनामाशुदा जमीन बताते हुए एसडीएम से कब्जा मुक्त कराने की मांग की है, लेकिन उस जमीन पर कई दशकों से कॉलेज का कब्जा है। जिस कालेज की जमीन का यह मामला है। उस कालेज के एसडीएम धामपुर पदेन प्रबंधक और डीएम पदेन अध्यक्ष है। कालेज के उप प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने मामले की शिकायत कालेज के प्रबंधक / एसडीएम से की तो कालेज की जमीन को अभिलेखों के तहत सुरक्षित करने के निर्देश कालेज की प्रबंधकीय कार्यकारिणी को दिए। एसडीएम के आदेश पर बुधवार को तहसीलदार भान राजस्व अधिकारियों की टीम को गठित किया। बुधवार को यह टीम संबंधित जमीन की पैमाइश करने पहुंची तो अपनी जमीन को दावा करने वालों की ओर से न क्रेेेता मौजूद था और न ही वहां विक्रेताओं का पता था। ऐसे में टीम बगैर पैमाइश के वापस हो गई थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि अब तहसीलदार ने अपने स्तर से पहले से गठित टीम को रिजेक्ट कर दिया है और इस मामले के समाधान के लिए अफजलगढ़ राजस्व निरीक्षक के निर्देशन में तहसील के लेखपालों की टीम का गठन किया है। अब यह टीम जमीन की पैमाइश करेगी।

राजस्व निरीक्षक सक्षम अधिकारी : एसडीएम
एसडीएम ने बताया कि अपने आप में राजस्व निरीक्षक वह सक्षम अधिकारी है जिसके द्वारा एक बार पैमाइश किए जाने के बाद उसे कोई चैलेंज नहीं कर सकता है। इसके लिए उनका प्रयास है कि निष्पक्ष तौर पर जमीन की पैमाइश हो। तब पता लगेगा कि कालेज की जमीन का रकबा क्या और कालेज के पास वर्तमान में कितनी जमीन मौजूदा हालात में है। यदि जमीन रकबे के हिसाब से कम होगी तो उसे पूरा किया जाएगा। देखा जाएगा कि कालेज की जमीन पर किस तरफ किन लोगों ने कब्जा कर रखा है। यदि ऐसा हुआ तो जमीन को कब्जामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन


निष्पक्ष जांच हुई तो कालेज की दबी जमीन और मिलेगी
कालेज कार्यकारिणी के लोगों का कहना है कि यदि राजस्व विभाग ने निष्पक्षता से पैमाइश कर दी तो कालेज को बड़ा फायदा होगा। क्योंकि कालेज की काफी जमीन पर कुछ लोगों ने पहले से कब्जा कर रखा है। लोगों ने प्रशासन ने जमीन की सही प्रकार से पैमाइश कराने की मांग की है।

सीएम स्वयं भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त: महेंद्र धनौरिया
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र धनौरिया का कहना है कि उनका कालेज से छात्र जीवन से नाता है। कालेज की जमीन पर किसी भी सफेदपोश को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। सीएम स्वयं प्रदेश में स्वयं भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ा अभियान चलाए हुए है। ऐसे में मतलब ही नहीं होता कि कोई कब्जा करने की हिम्मत भी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें