फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेवली के डीलर के खिलाफ वाजिदपुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर । गांव वाजिदपुर के ग्रामीणों ने हरेवली के राशन डीलर की सरकारी दुकान के लाइसेंस को निरस्त कराने की मांग को लेकर मंगलवार को पूर्ति विभाग के कार्यालय के प्रदर्शन किया। आरोप है कि विभाग की ओर से उनके गांव के राशन डीलर के दुकान को अनियमितताओं के चलते निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

गांव वाजिदपुर के ग्रामीण प्रधान के नेतृत्व में मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। यहां पर ग्रामीणों ने हलके के पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि जब उनके गांव की राशन की दुकान को निरस्त कर पास के गांव खिजरपुर में पूरन सिंह की दुकान से अटैच कर दिया गया था तो फिर बाद में खिजरपुर के डीलर से हटाकर हरेवली की डीलर कोमल लता की दुकान से क्यों अटैच किया गया। जब से हरेवली में कोमल लता की दुकान से उनके गांव को अटैच किया है । उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। विरोध करने पर ग्रामीणों को देख लेने की धमकी दे रहा है। वह कई बार हलके के पूर्ति निरीक्षक को अवगत करा चुके है। पर निरीक्षक ने उनकी समस्या का निदान अब तक भी नहीं कराया है। जिससे उनमें असंतोष है। प्रदर्शनकारियों में सावित्री देवी, तारो देवी, सोनिका, पूजा देवी, कमला, सेवावती देवी, गीता, ललिता , खेम सिंह, नरेंद्र सिंह, करन सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, दीपक कुमार, सुरेश कुमार, उमा देवी, कमला देवी रहीं।

दफ्तर के बंद रहने से ग्रामीण रहे परेशान
धामपुर। तीन दिन पहले तहसील के सरकारी आवासों के आवंटन के मामले को लेकर तहसील के नायब नाजिर भूपेंद्र सिंह और पूर्ति निरीक्षक आदित्य त्यागी के बीच मारपीट हो गई थी। नायब नाजिर की ओर से पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ पुलिस में नामजद रिपोर्ट कायम करा दी है। जिसकी वजह से पूर्ति विभाग के अधिकारियों में उबाल है। इसी कारण से मंगलवार को पूर्ति विभाग का कार्यालय दुपहर तक बंद रहा है। प्रयास करने के बाद भी विभाग के किसी भी अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें