फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्हों के आवंटन के साथ ही चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव चिन्हों का आवंटन, प्रचार तेज
विज्ञापन

धामपुर।
चुनाव चिन्हों का शुक्रवार को आवंटन हो जाने के साथ ही चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। प्रत्याशी समर्थकों के साथ मतदाताओं संपर्क करने में जुट गए हैं। पालिका अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। लेकिन देखना यह है कि यहां इस चुनाव में जीत का ताज किसके सिर पर बंधेगा।
धामपुर में पालिकाध्यक्ष पद के लिए सपा, भाजपा, बसपा, रालोद, कांग्रेस आदि दलों ने अपने उम्मीदारवारों को चुनावी समर में उतारा है। शुक्रवार को सभी ने जीत के लिए समर्थकों के साथ प्रचार शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने धामपुर में पालिकाध्यक्ष पद के लिए अबुल कलाम अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। लेकिन सपा के विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी/ निवर्तमान पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार भी बतौर निर्दली चुनावी समर में डटे हैं। सपा प्रत्याशी अबुल कलाम अंसारी बताते हैं कि उनकी पकड़ नगर में मजबूत है। हर जाति वर्ग, धर्म और समुुदाय का उनको वोट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने यहां पर पूर्व नगराध्यक्ष राजू गुप्ता को एक बार फिर से पालिकाध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा है। राजू गुप्ता ने पिछला चुुनाव भी लड़ा था। पर मामूली वोटों से उनकी हार हो गई थी। उनका कहना है कि इस बार ऐसा होने वाला नहीं है। उन्हें सबका साथ, सबका विकास नारे के नाम पर वोट मिलेगा। लेकिन भाजपा प्रत्याशी और उनके खेमे में बागी हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि चौधरी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में डटे हैं। बसपा से शहजाद अंसारी, रालोद से इरफान मंसूरी आदि चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें