फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की डिस्क फटने से पांच दिन से गांव में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। हाई वोल्टेज आपूर्ति से ट्रांसफार्मर से लेकर उपभोक्ताओं के उपकरण फुंकने के बाद भी निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि दो गांव में हाईवोल्टेज आपूर्ति आने से लाखों का नुकसान हो गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में विद्युत आपूर्ति ठप है। चेताया यदि शीघ्र ही आपूर्ति सुचारु नहीं होती तो जेई का घेराव होगा।
विज्ञापन

गांव पेबंदखेड़ी व मीरपुर घासी हाई वोल्टेज बिजली उपभोक्ताओं के घर में उतर गई। हाई वोल्टेज आपूर्ति से उपभोक्ताओं के लाखों के उपकरण फुंक गए। पांच दिन बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु न होने से उपभोक्ताओं में निगम के प्रति रोष है। उपभोक्ताओं गुरमीत सिंह, प्रदीप शर्मा, बलवेंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, मंगतराम, जोगेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, गुरदीप सिंह आदि का कहना है कि पांच दिन पहले हाईवोल्टेज आने के कारण पेबंदखेड़ी गांव में 25 केवी पर लगी डिस्क फट गई। गांव के घरों में तेज वोल्टेज आने से उनके उपकरण फुंक गए। समस्या से विद्युत अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन आपूर्ति ठीक नहीं कराई गई। ट्यूबवेल भी नहीं चल पा रहे हैं। पेयजल आपूर्ति में परेशानी हो रही है। जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर उपभोक्ताओं ने जेई के घेराव को चेताया है। उधर, जेई चेतराम सिंह का कहना है कि शीघ्र ही उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें