आप ने दो प्रत्याशी किए घोषित
बिजनौर। आम आदमी पार्टी ने नगर पालिका बिजनौर और नगर पंचायत मंडावर के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनीत शर्मा, जिला संयोजक निर्मल मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका बिजनौर से चेयरमैन के लिए नाज रिजवी, नगर पंचायत मंडावर के लिए मुनीर जहां को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा नगर पंचायत मंडावर के सभी वार्डों से प्रत्याशी मैदान में उतारे जा रहे हैं। उन्होंने पार्टी की विधायक अलका लांबा पर हुए हमले की निंदा की तथा हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।