बिजनौर (ब्यूरो)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की बैठक में वक्ताओं ने निकाय चुनाव में बीजेपी पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि इस बार नगर पालिका में दो वार्ड ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष वीर राजू मचल की अध्यक्षता और संगठन मंत्री संदीप वाल्मीकि के संचालन में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष रूपेश, दीपक कुमार, जयप्रकाश, हर्ष देसाई, अंकित आदि ने विचार व्यक्त किए ।