फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डि डे मील की सब्जी का नमूना लेकर जांच को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर (ब्यूरो) । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने परिषदीय विद्यालय में मिड-डे मील सप्लाई करने वाली एनजीओ की रसोईघर से नमूना लेकर जांच के लिए भेजा हैं। जल्दी ही परिषदीय स्कूलों में बनने वाले खाने के भी नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह के अनुसार बुधवार को धामपुर में कार्यरत एनजीओ मेसर्स महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के रसोईघर का निरीक्षण किया गया। वहां से सब्जी का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। मौके पर खाद्य पदार्थ के भंडारण संबंधी जो कमी पाई गई, उनको एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का समय दिया है। उन्होंने बताया कि जिले में जो भी एनजीओ मिड-डे मील सप्लाई कर रही हैं, उनके यहां खाने के नमूने लिए जाएंगे। जिन विद्यालयों में ही मिड-डे मील बनता है, वहां भी चेकिंग कर नमूने लिए जाएंगे। खाद्य पदार्थ मानक के अनुसार नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें