फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिदायतपुर चौहड़वाला में डेंगू से दो किशोरी सहिंत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में दो दिन के भीतर डेंगू बुखार से दो किशोरी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। दिन वे दिन बुखार से हो रही मौत से गांव में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

गांव के खेल सिंह राजपूत ने बताया कि गांव में बुखार का बुरी तरह से प्रकोप फैल रहा है। गांव में दो दिन के अंदर दो किशोरी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गांव निवासी कामिनी (17) पुत्री घनपत को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार की हालत ठीक नहीं है। परिजन गांव में ही उपचार करा रहे थे। मंगलवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि गांव निवासी अनोखी (17) पुत्री महेंद्र सिंह को दो दिन पहले बुखार आया था। परिजन मंगलवार को उसे मुरादाबाद लेकर जा रहे थे। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं रामचंद (35) पुत्र मुरादाबाद के अस्पताल में उपचाराधीन था। मंगलवार की देर शाम उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे डेंगू होने की पुष्टि की है। उधर चिकित्सक रजनीश कुमार का कहना है कि वायरल बुखार चल रहा है। शीघ्र ही गांव में टीम भेजकर बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कराई जाएगी। उधर सीएमओ राकेश मित्तल का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शीघ्र टीम भेजी जाएगी। गांव में मरीजों का परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें