फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित मां ने पुत्री के ससुराल पक्ष पर पुत्री व धेवती का अपहरण करने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुत्री, धेवती के अपहरण का आरोप
विज्ञापन

चांदपुर(बिजनौर)। गांव गोयली निवासी रामेश्वरी देवी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व गांव भोजपुर थाना कादर चौक निवासी युवक के साथ किया था। लड़की के ससुराल वाले लड़की को दहेज के ताने देकर उसके साथ मारपीट करते थे। करीब 5-6 माह पूर्व ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। 25 अगस्त को ससुराल वाले रात्रि के समय उसके घर आए उस समय उसकी पुत्री व सभी घर में सो रहे थे। आरोपी उसके बेटे, धेवती, पोती के साथ मारपीट कर लड़की व दो माह की धेवती को उठाकर गाड़ी में डालकर ले गए। शोर सुनकर सब बाहर आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौज, मारपीट की। पीड़िता ने पुत्री के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें