फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बपा सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर(बिजनौर)। सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर निशाना साधा गया। सपा की नीतियां जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर हुए सम्मेलन में पर्यवेक्षक संजय लाठर ने कहा कि भाजपा सरकार आने से प्रदेश में अराजकता का माहौल है। आने वाला समय सपा का है और निकाय चुनाव में पार्टी चुनाव जीतेगी। उन्होंने सक्रिय सदस्यों से 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए जी जान से जुट जाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब तक कोई बड़ा काम नहीं कर पाए हैं। भाजपा के नेता ही जनता और पुलिस को पीट रहे हैं। सम्मेलन को पूूर्व मंत्री लोकेंद्र चौहान, विधायक मनोज पारस एवं तसलीम अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल यादव एवं संचालन जिला महासचिव भोलू कुरैशी ने किया। इस दौरान मोअज्जम खां, आसिफ शान, महमूद हसन, वीरेंद्र रस्तोगी, कमरूल कम्मू, याकूब राइन, नाजिम वली, शफीक राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें