फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में ईद-उल-अजहा तक टला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद तक टला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

नूरपुर।
रामलीला मैदान में हुई व्यापारियों की बैठक में अतिक्रमण हटाओ अभियान में पालिका प्रशासन का सहयोग करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान व्यापारी नेता तसलीम अहमद ने एसडीएम से फोन पर वार्ता कर अभियान को बकरीद के बाद चलाए जाने का अनुरोध किया। इसे उपजिलाधिकारी ने मान लिया।
पिछले एक वर्ष से बिजनौर मुरादाबाद मार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। नूरपुर में उक्त मार्ग को फोरलेन किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए शिव मंदिर चौक से मोहल्ला सैनीपुरम तक सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और कुछ स्थानों को छोड़कर मार्ग को फोरलेन भी किया जा चुका है। सबसे अधिक समस्या शिव मंदिर चौक से शहीद तिराहे तक है। करीब एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग में कई व्यापारियों की दुकानें और मकान अतिक्रमण की जद में आ रहे हैं। पिछले दिनों नगरपालिका और लोक निर्माण विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से नापतौल कर अतिक्रमण हटाने के लिए चिन्हीकरण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय भी दिया गया था। उस समय व्यापारियों ने पीडब्लूडी अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान को रक्षाबंधन के बाद चलाए जाने की मांग की थी, जिसके बाद अभियान टाल दिया गया था। दो दिन पूर्व पालिका द्वारा सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने की मुनादी कराई थी। इसको लेकर सोमवार की सुबह रामलीला मैदान में व्यापारियों की एक बैठक हुई। इसमें प्रशासन द्वारा चलाए जाने वाले अभियान में सहयोग करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कुछ व्यापारियों ने दुकानों के आगे फड़ व ठेला लगाने वाले दैनिक व्यापारियों को अतिक्रमण व जाम का मुख्य कारण बताते हुए कहा कि कुछ व्यापारी इनसे पैसा लेकर अपनी दुकानों के आगे फड़ लगवाते हैं। बैठक में फड़ और ठेले वालों के लिए नगर में अलग से स्थान का चयन करने निर्णय लिया गया। इस दौरान व्यापारी नेता तसलीम अहमद ने एसडीएम से फोन पर बात कर व्यापारियों द्वारा अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया और अभियान को बकरीद तक टाले जाने की मांग की। व्यापारियों के अनुरोध पर एसडीएम ने अभियान को बकरीद तक के लिए स्थगित कर दिया। बैठक में तसलीम अहमद, कय्यूम मिकरानी, रवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र जोशी, संदीप जोशी, काजी इदरीश, शहनवाज मलिक, मुन्ने खां आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें