फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों से लेकर मोहल्लों तक में जलभराव, टापू बन गया शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अमरोहा। जरा सी बारिश में शहर टापू बन गया। जिधर भी निगाह दौड़ाई, उधर ही पानी नजर आया। गलियों से लेकर मोहल्लों तक में हुआ जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बन गया। पैदल तो दूर वाहन लेकर निकलना भी दुश्वार हो गया। हर ओर सड़क पर कीचड़ दिखी। गंदे पानी से निकलने को लोग मजबूर दिखे। दो घंटे बाद पानी की स्थिति कम हुई तो लोग अपने घरों से बाहर निकले।
शनिवार की सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ रही थी, लेकिन दोपहर में एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाये और तेज बारिश होने लगी। झमाझम बरसात से पूरा नगर पानी से लबालब हो गया। कोट चौराहा, बटवाल, सीएचसी रोड, कुरैशी, अहमदनगर, पीरगढ़, नखासा बाजार में घुटनों-घुटनों तक पानी भर गया। किसी की बाइक बंद हुई तो किसी को आटो तक खींचना पड़ गया। करीब घंटा भर तक पानी बरसा, जिसको उतरने में दो घंटे लग गये। गंदे पानी के बीच से होकर ही राहगीर अपनी मंजिलों तक पहुंचे।
विज्ञापन


बारिश ने उड़ाई शहर व देेहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति

अमरोहा। तेज हवा के साथ शुरू हुई बरसात ने शहर व देहात क्षेत्र की बत्ती गुल कर दी। देर शाम बारिश थमने के बाद कर्मचारियों ने नगर क्षेत्र के फाल्ट ठीक कर सप्लाई बहाल कर दी, लेकिन ग्रामीण अंचलों की लाइनों के फाल्ट सही नहीं हो पाए। इसके चलते उनमें रात भर बिजली संकट बना रहना लाजमी है। देर रात तक कर्मी लाइन सही करने का दावा कर रहे थे।
शनिवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। उमड़-घुमड़कर आसमान में बादल छाये और तेज हवा चालू हो गई। देखते ही देखते बारिश होने लगी। हवा संग पड़ी बरसात से बिजली विभाग की हाईटेंशन लाइनों में जहां तहां फाल्ट हो गया। इसके चलते गुलड़िया बिजलीघर से जुड़े शहर के डबल लाइन बिजलीघर, दाऊसराय, नौगावां सादात, मूढ़ाखेड़ा, काफूरपुर, कैलसा, जलीलपुर बक्काल, सिवौरा, जोया, काफूरपुर, बहादरपुर, मिट्ठेपुर आदि से जुड़े इलाके में आपूर्ति का संकट गहरा गया।
विज्ञापन

एसडीओ नरेश कुमार ने बताया कि बरसात की वजह से कुछ लाइनें ब्रेक डाउन में आ गई हैं, जिनको सही करने के प्रयास चल रहे हैं। शहरी इलाके की लाइन के फाल्ट ठीक हो गए हैं। ट्रायल के बाद सप्लाई सुचारू कर दी गई है। ग्रामीणों की आपूर्ति को बहाल करने के प्रयास चल रहे हैं। जैसे ही लाइन ठीक होगी वैसे ही सप्लाई चालू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें