फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फटने से बैंक के गेट पर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। मुरादाबाद रोड स्थित स्टेट बैंक की शाखा के बाहर 63 केवी का ट्रांसफार्मर रखा है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे यह ट्रांसफार्मर धमाके के साथ फट गया। ट्रांसफार्मर फटने के बाद उससे निकला तेल चारों ओर फैल गया और वहां आग लग गई। बैंक गेट के बाहर लगी आग के कारण धुआं बैंक के अंदर भी फैल गया। इससे बैंक में मौजूद ग्राहकों एवं कर्मचारियों की सांसे अटक गई थीं। बैंक के सुरक्षा गार्ड ओमपाल सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अग्निशमन यंत्र से गेट की आग बुझाई और बैंक में मौजूद लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। आग लगभग एक घंटे तक जलती रही। आग से जनरेटर जलकर राख हो गया। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे के वक्त बैंक में ग्राहकों के साथ करीब 20 कर्मचारी मौजूद थे। बैंक में कैश जमा करने आए नौशाद एवं नरेंद्र ने बताया कि बाहर हुए धमाके के साथ बैंक के अंदर धंए का गुबार फैल गया था। इसके बाद अधिकांश ग्राहक जमीन पर लेट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें