फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थ के 12 नमूने लिए, व्यापारियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर में विशेष अभियान चलाया । कई प्रतिष्ठानों से 12 खाद्य पदार्थ के नमूने लिए। विभाग ने सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने रोडवेज बस स्टेंड के पास से जुबैर क ंफेक्शनरी से बर्फी, फैयाजुद्दीन का दूध, न्यू क्वालिटी रेस्टोरेंट से बतीसा, घंटाघर के पास से कलीम अहमद का दूध, माज आलम के यहां से बर्फी, मिठाई की दुकान से गोले की बर्फी, इरफान मिष्ठान भंडार की बालूशाही, इकबाल मिष्ठान भंडार से छेना रसगुल्ला, जजी चौक के पास से भोला मिष्ठान भंडार का बूंदी का लड्डू और सोन पापड़ी, आरती मिष्ठान भंडार से बूंदी का लड्डू और चांदपुर की चुंगी के पास से नदीम अहमद के यहां से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया गया। विभाग ने दस दुकानों से 12 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए हैं। टीम में अभिहित अधिकारी विनोद कुमार और सीएफएसओ जेपी सिंह, सात एफएसओ मौजूद रहे। अभिहित अधिकारी ने बताया कि दुकानदार मिठाइयों में मात्रा से अधिक रंग का प्रयोग कर रहे हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें