धामपुर (ब्यूरो)। ग्राम पंचायत कौड़ीपुरा के प्रधान की आकस्मिक मृत्यु होने के बाद डीएम ने अग्रिम आदेशों तक ग्राम सदस्य कुसुम देवी पत्नी छत्रपाल को अस्थाई व्यवस्था के रूप में प्रधान नियुक्त किया है। डीएम ने आदेश में कहा कि प्रधान की मृत्यु से विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इिसलिए अग्रिम आदेशों तक प्रधान पद पर कुसुम देवी को नियुक्त किया गया। वहीं गांवासियों ने सदस्य कुसुम देवी पर एडीओ व बीडीओ से हमसाज होकर प्रधान पद के लिए गलत चयन कराने का आरोप लगाया है। गांव के विजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, हरि, विनोद कुमार, वीरेश कुमार आदि ने एसडीएम से की शिकायत में बताया कि ग्राम में पंचायत सदस्यों और ग्रामवासियों की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं किया गया। ग्राम में कोई खुली बैठक भी नहीं हुई। उन्होंने एसडीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।