मंडावर । बीमा एजेंट ने एक सेवानिवृत्त अध्यापक से बीमा पॉलिसी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बीमा एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
गांव तितरवाला निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक बुद्ध सिंह ने एसीजेएम तृतीय न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में गांव कमालपुर निवासी कुलवीर पर आरोप लगाया कि वह नजीबाबाद में भारतीय जीवन बीमा ब्रान्च में एजेंट हैं। इसके द्वारा उन्होंने बीमा पालिसी ले रखी थी। वे पालिसी की किश्त जमा करने को एजेेंट को नगद राशि देते रहे। वह उन्हें जमा रकम की रसीद देता रहा, लेकिन जब ब्रांच से पता किया तो जानकारी मिली कि उससे वसूली रकम जमा नहीं की। दी गई रसीद भी फर्जी निकली ।बीमा एजेंट ने उनसे एक लाख सत्तावन हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।